Raftaar News Cg

VIRAL VIDEO: मस्तुरी क्षेत्र में जुआं में दांव लगाते जुआरियों का विडियो हुआ वायरल, पुलिस कार्यवाहीं पर उठने लगा सवाल, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस प्रशासन भले ही जुआ और सट्टा पर नियंत्रण पाने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं दूर है। यहां बेखौफ जुआरी खुलेआम जुए के खेल में लिप्त हैं, जिसके एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। वीडियो मस्तूरी थाना क्षेत्र का है, जिसमें जुआरी 100 से लेकर 500 रुपये के नोट फेंकते हुए हजारों रुपये के दांव लगा रहे हैं।

दिवाली से पहले सक्रिय हुए जुआरी…..

दिवाली जैसे त्यौहार पर जुआरियों की महफिलें सजना आम बात है, लेकिन इस बार त्यौहार से पहले ही पेशेवर जुआरी सक्रिय हो गए हैं। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में मरघट के पास दिनभर जुआ का फड़ सजता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां सुबह से लेकर रात तक जुए का खेल चलता रहता है।

लोकेशन बदलकर करते हैं जुए का खेल……

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेलने के लिए आसपास के जिलों से लोग भी यहां आते हैं। जुआ खिलाने वाले जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते हैं, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। रलिया के साथ ही जयरामनगर, खैरा और रिसदा जैसे क्षेत्रों में भी जुआरियों की गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं।

शहर और ग्रामीण इलाकों में फैला जुआ का जाल……

विशेषज्ञों का कहना है कि बिलासपुर शहर के होटलों और कई रिहायशी इलाकों में भी बड़े-बड़े जुए के फड़ चल रहे हैं। कोरबा, जांजगीर-चाम्पा और बलौदाबाजार के रसूखदार कारोबारी यहां आकर हजारों रुपये के दांव लगाते हैं। बिल्हा, सकरी क्षेत्र के दलदलिया कॉलोनी, महामाया तालाब, सीपत सोठी जंगल और सरकण्डा एफसीआई गोदाम के पास जुआरी जुटकर लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल……

इन जुआरियों के बेखौफ खेलने के पीछे पुलिस की कार्रवाई की कमी भी एक बड़ा कारण है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है। जब तक इस पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक जुआ-सट्टा का यह खेल चलता रहेगा।

जुआरियों की पहचान की जा रही: टीआई….

मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान का कहना है कि, जुआरियों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो है, उसकी जांच कर जुआरियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...