BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव शराब जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब भट्ठी के पास संचालित एक चखना दुकान में छापा मारकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई है, जब्त की है। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी के पास संचालित चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चखना दुकान संचालक सुखदेव मराठा (32), निवासी मोतीपुर-भेड़ीमुड़ा, रतनपुर के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस... बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर...