Raftaar News Cg

बूढ़ादेव रथयात्रा का आज मस्तूरी में होगा प्रवेश…! मस्तूरी विधानसभा में 300 किलो कांसा का लक्ष्य….?

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन द्वारा प्रदेश भर में बुढ़ादेव रथ यात्रा निकाला जा रहा है, इसी कड़ी में इस महाअभियान के तहत बिलासपुर जिले में भी रथ दौड़ रहा है, जिसका आज मस्तुरी विधानसभा में प्रवेश होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा को चार क्लस्टर में बाॅटा गया है। बिटकुला सीपत से जयरामनगर तक ठा. शैलु छत्तीसगढ़िया, जयरामनगर से मस्तुरी तक नीतिश बंजारे वही मस्तुरी से पचपेड़ी तक प्रदीप साहू एवं पचपेड़ी से जोंधरा तक का प्रभारी अश्वनी गोयल को बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष बाबी पात्रे ने बताया कि हमारे विधानसभा को 300 किलो कांसा संग्रह का लक्ष्य दिया गया है और पहले चरण के अनुभव के आधार पर हमें विश्वास है, कि इससे भी ज्यादा संग्रहण होगा। उन्होनें बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ियों को उनके भाषा संस्कृति, पुरखा, रोजगार के लिए जागरुक करेंगे। आज यात्रा के दौरान टीकु मरावी, संजय, राजकुमार, अमरनाथ, महावीर, सुमन समेत दर्जनो सेनानी रथ के साथ भ्रमण पर रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!