BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर: संभागायुक्त ने शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश, दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 5 को नोटिस, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संभागायुक्त महादेव कावरे ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय बिल्हा, तहसील कार्यालय बिल्हा और जनपद कार्यालय बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों में तहसील ऑफिस के कर्मचारी सुशील कुमार दुबे, एम. कश्यप, जगन्नाथ, दिलीप वस्त्रकार और एसडीएम ऑफिस के कालिंद्री देवांगन शामिल हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहचान के लिए नेम प्लेट लगाने को कहा है। फ़ाइलों को व्यवस्थित रखने, आम जनता के साथ व्यवहार सही रखने, भू अर्जन लंबित मुआवज़ा 4.5 करोड़ का वितरण शीघ्र करने और राजस्व प्रकरण निराकरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!