BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में NEET छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर आरोपी फरार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया और शादी से साफ इनकार कर फरार हो गया। पीड़िता 23 वर्षीय युवती अनूपपुर जिला की रहने वाली है। वह वर्ष 2024 में NEET की कोचिंग के लिए बिलासपुर आई थी और यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पीड़िता की मुलाकात सितंबर 2024 में आरोपी मोहम्मद मुस्लिम खान से हुई, जो लोरमी का निवासी बताया गया है। आरोपी अक्सर युवती के इलाके में आता-जाता था। बातचीत के दौरान उसने खुद को डॉक्टर बताया, जिससे युवती उस पर भरोसा करने लगी। नंबर एक्सचेंज हुए और धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती के कमरे में आना-जाना शुरू किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती चार महीने की गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और शादी से इनकार कर दिया। आहत युवती ने तारबाहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र अनंत के अनुसार, आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....