Chhattisgarh

बेलतरा: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के पुत्र को मिला 2 लाख का चेक, पढ़िए पूरी खबर…..

बेलतरा: (विजय साहु) बेलतरा में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के पुत्र कमलेश सूर्यवंशी को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। यह चेक बैंक के शाखा प्रबंधक के.पी. कांत और क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. प्रकाश सोनी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। शाखा प्रबंधक के.पी. कांत ने इस अवसर पर कहा कि किसी की मृत्यु के बाद केवल पैसे से ही परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती, लेकिन इस योजना के माध्यम से बेसहारा परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी खाता धारकों से अपील की कि वे बैंक में आकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपना बीमा अवश्य कराएं, ताकि परिवार के मुखिया के न रहने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। कमलेश सूर्यवंशी के पिता रामावतार सूर्यवंशी का हाल ही में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। बैंक ने उनके प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का प्रावधान किया था। इस योजना के अंतर्गत मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम के भुगतान पर उनके परिवार को 2 लाख रुपये का लाभ मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। कमलेश को यह चेक 3 महीने के भीतर दिया गया है, जो कि अत्यंत गरीब परिवार से आते हैं। बैंक के कार्यालय सहायक सौरभ भट्टाचार्य ने बताया कि इस बीमा योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को कठिनाइयों के समय में सहारा देना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राहक को बीमा संबंधी कोई जानकारी चाहिए, तो वे बैंक में आकर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. प्रकाश सोनी, सहायक प्रबंधक मंगलिस मिश्रा, कार्यालय सहायक सौरभ भट्टाचार्य, जुलियन रिकबा, सन्देशवाहक ओमकार यादव और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस योजना के महत्व को सराहा और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रेरित किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!