पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था आरोपी, पड़ोसियों ने पीट-पीट कर मार डाला….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साजा पाली में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय शत्रुघ्न चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न चौहान पर पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप था। इसी बात को लेकर पड़ोसी उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने बीते रात करीब 8 बजे उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने शत्रुघ्न के हाथ-पांव बांधकर बुरी तरह से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर शत्रुघ्न का बेटा निखिल चौहान मौके पर पहुंचा तो उसके पिता मरने की स्थिति में थे। इसके बाद 112 की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शत्रुघ्न चौहान परिवार से अलग रह रहा था। उस पर इसी आरोप में पुलिस दो बार जेल भी भेज चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
