BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! BILASPUR: सिल्वर ओक बार में चाकूबाजी, 5 आरोपी गिरफ्तार..1 आरोपी को बचाने का आरोप, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिल्वर ओक होटल के बार में चाकूबाजी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर ली है। इधर परिजन ने आरोप लगाया है कि तीसरे आरोपी आयुष को पुलिस बचा रही है। 29 सितंबर की रात 10.20 बजे निलेश लहरे अपने दोस्त राहुल डाहिरे, अमितेश कारे के साथ सिल्वर ओक होटल के बार में गया था। बार में नशे में धुत युवक-युवती डांस कर रहे थे।

इसी बीच कुदुदंड सर्किट हाउस के पास का निवासी अभिषेक एन्थोनी पिता अमित उम्र 22 वर्ष और 27 खोली विकास नगर निवासी मेदूरी कामेश पिता मेदूरी रामप्रसाद राव उम्र 34 वर्ष व आयुष से उनका विवाद हो गया था। एन्थोनी व उसके साथियों ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी। वहीं अभिषेक एन्थोनी चाकू से अमितेश कारे और राहुल डाहिरे पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक मौके पर ही गिर गए। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं सिल्वर ओक होटल बार में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक एन्थोनी और मेदूरी कामेश को गिरफ्तार कर लिया। इधर परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट में चाकूबाजी में आयुष भी शामिल था। लेकिन पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना नहीं देने पर बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही….

उपरोक्त घटना के संबंध में सूचना नहीं देने पर सिल्वर ऑक बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया हैं….

01. देव प्रसाद भास्कर पिता परमेश्वर भास्कर उम्र 24 साल पता ओम नगर जरहाभाटा बिलासपुर,

02. सैयद समीर अली पिता सैयद शेर अली उम्र 30 साल पता यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर,

03. शेख सारिक पिता शेख मोइनुद्दीन उम्र 23 साल पता तालापारा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...