ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर: 7 साल से फरार चिटफंड घोटालेबाज धराए! पूरे देश में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज..70,000 करोड़ का घोटाला कर फरार थे आरोपी, पहले भी पकड़े जा चुके हैं कई साथी, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सात साल से फरार चल रहे चिटफंड कंपनी PACL इंडिया लिमिटेड के दो डायरेक्टरों गुरमीत सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी पूरे भारत में फैले 70,000 करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। PACL कंपनी ने लोगों को 5 साल में पैसे दोगुना करने और ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर निवेश कराया था। सिर्फ रतनपुर क्षेत्र में ही 1,449 निवेशकों से 42.78 करोड़ रुपये वसूले गए, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। इस मामले में पहले ही मुख्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन, अनिल चौधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन और जोगिंदर टाइगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। रतनपुर पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि गुरमीत सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य जिला जेल में बंद हैं। न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने खुद कबूल किया कि PACL ने पूरे देश में करीब 70,000 करोड़ रुपये जमा कराए। गिरफ्तार आरोपियों को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी………

01. गुरमित सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी मौर्या इन्क्लेव प्रीतमपुरा थाना मौर्या इन्क्लेव जिला दिल्ली नार्थ वेस्ट दिल्ली,

02. सुब्रतो भट्टाचार्य पिता स्व. विरेश्वर भट्टाचार्य उम्र 64 वर्ष निवासी साउथ सिटी गुरूग्राम थाना सेक्टर 40 गुरूग्राम जिला हरियाणा पंजाब।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!