बिलासपुर: 29 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी व सीपत पुलिस की कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)
मस्तुरी पुलिस की कार्यवाही….
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब ब्रिकी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मस्तुरी पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिलाई धनवार पारा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब की बिक्री के लिए शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की और ग्राम भिलाई धनवार पारा पहुँचकर आरोपी नांही धनवार उम्र 45 वर्ष को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के इरादे से रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सीपत पुलिस की कार्यवाही…..
शनिवार को सीपत पुलिस को एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम खांडा में एक व्यक्ति अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अशोक कुमार केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी खांडा को पकड़ा। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ सबूतों के आधार पर मामला दर्ज किया। अशोक कुमार केंवट के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

