ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: कार से कर रहा था शराब की तस्करी, मुखबिर की सूचना पर 55 पाव प्लेन शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। थाना प्रभारी हरिशचंद्र टांडेकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को कार्रवाई की। मुखबीर ने सूचना दी थी कि दगौरी क्षेत्र से एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दगौरी मोड के पास घेराबंदी की और कार क्रमांक सीजी 10 व्ही 6074 को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में 55 पाव देशी मदिरा की बरामदगी के बाद आरोपी सोनवर्षा बंजारे उर्फ वर्षु पिता स्व. गेंदलाल उम्र 29 वर्ष निवासी भैसबोड थाना बिल्हा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...