बिलासपुर: झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक सील, दवाईयां जब्त, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौड़ी में एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई में झोलाछाप डॉक्टर के पास से दवाईयां भी जब्त की गईं हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराने की सलाह दी।

टीम ने नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में जाकर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के तहसीलदार संदीप साय, अनिल गढ़ेवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रखर गुप्ता और चंद्र किरण श्रीवास भी शामिल रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी और सही चिकित्सा सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।



















