BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: सशक्त नारी महासंघ का पांचवां स्थापना दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न, समाजसेवी निलेश ने कहीं ये बात, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम लोखंडी में सशक्त नारी महासंघ का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी निलेश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में निलेश सिंह ने महासंघ के सदस्यों को बधाई दी और संगठन की सराहना करते हुए आगे और बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा हमें किसी दुराचारी से बिना डरे समाज और गांव के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में 35 गांवों से लगभग 1000 महिलाओं ने भाग लिया। सशक्त नारी महासंघ के सदस्यों ने समाजसेवा के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प भी लिया।

स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने महिलाओं के सामूहिक शक्ति को दर्शाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सशक्त नारी महासंघ का यह आयोजन न केवल महिलाओं को प्रेरित करता है, बल्कि समाज में समानता और विकास की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। महासंघ के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!