BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: डेलीनीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण, वासुदेव स्टोर्स सील… पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में तखतपुर स्थित अवैध पटाखा गोदामों में दबिश दी गई | डेलीनीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण किया गया था| शिकायत प्राप्त होने पर टीम द्वारा निरीक्षण में नीचे फ्लोर पर खाद्य सामग्री, डेलीनीड्स की दुकान पाई गई और ऊपरी फ्लोर में भारी मात्रा में पटाखे संग्रहित कर रखे पाए गए |

 

पुराना नगर पालिका कॉम्प्लेक्स एवं मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के 5 गोदामों में अवैध रूप से 103 कार्टून में पटाखा बरामद किया गया | टीम द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं करने से जप्त पटाखों को सील करने की कार्यवाही की गई| आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई |

 

दुकान संचालक द्वारा एक्सपायरी डेट की फफूंद लगा हुआ रसगुल्ला बिक्री करते पाए जाने पर अन्य खाद्य सामग्री की जांच करने पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री प्राप्त होने पर वासुदेव स्टोर्स दुकान को सील किया गया। 27 सितंबर 2024 को 3 घंटे चली कार्यवाही में एसडीएम तखतपुर ज्योति पटेल, तहसीलदार पंकज सिंह, नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की , खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के साथ राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के कर्मचारी जांच कार्य में मौजूद थे |

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!