Raftaar News Cg

विरानी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, प्रतिभावन बच्चे हुए सम्मानित

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को शाम 4:00 बजे से विरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप राजीव युवा मितान क्लब बिलासपुर के ऑर्डिनेटर महेंद्र गंगोत्री, अरविंद लहरिया, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, छत्तीसगढ़ केश कला सिर्फ बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, जनपद सदस्य मेघा सुनील भोई, वरिष्ठ कांग्रेसी दुबे सिंह कश्यप, भाजपा महामंत्री रामनाथ तिवारी, शैलेंद्र जायसवाल, रामा बघेल उपस्थित रहे। वही सीपत के पत्रकारों में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रियाज अशरफी, कासिम अंसारी, हिमांशु गुप्ता, कमल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, हरीश गुप्ता, मोहम्मद नजीर हुसैन, प्रांशु क्षत्रिय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों व पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या तारा गिरी गोस्वामी ने अतिथियों व अभिभावकों के बीच स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की। स्कूल के डायरेक्टर सलीम अली विरानी ने स्वागत भाषण दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि हर शिक्षक उनसे शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को बहुत अच्छा बनाने का प्रयास करते है, बच्चों को अच्छा बनाने के लिए शिक्षक बहुत मेहनत करते हैं, बच्चों को समय का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, क्योंकि समय ही बच्चों को शिखर में पहुंचा सकती है, उनकी मंजिल पर पहुंचा सकती है, जो बच्चा समय रहते अपनी मंजिल को समझ गया वह हर क्षेत्र में सही मुकाम हासिल कर सकता हैं।

मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहां कि इस 21वीं सदी में माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बच्चे का भविष्य तैयार करना है, क्योंकि माता-पिता की चुनौती में बच्चे का भविष्य जुड़ा हुआ है, माता-पिता बच्चों का भविष्य शिक्षित बनाने 25 वर्ष तक पूर्ण सहयोग करते हैं, माता-पिता का बच्चों से एक ही चाह रहता है, उनका उज्जवल भविष्य। माता-पिता को उज्जवल भविष्य बनाने के साथ-साथ बच्चों में संस्कार डालना चाहिए। क्योंकि जो बच्चा माता-पिता के संस्कारों के अनुरूप चल गया वह कभी अपनी राह नहीं बदल सकता।

मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि हर बच्चे को इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का इंतजार रहता है, क्योंकि इसी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी कलाओं को दिखाने का अवसर मौका मिलता है।

केस कला शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने स्कूल के संचालक स्वर्गीय आमिर अली विरानी को याद कर नम्र आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वहीं जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी ने हर बच्चों में आदर्श लाने की बात पर जोर देते हुए कहां की हर बच्चों में आदर्श कूट-कूट कर भरा रहना चाहिए क्योंकि आदर्शवान बच्चा हमेशा उन्नति की राह में अग्रसर होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रदीप पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता अशोक राजवाल, इदरीश खान, राजू सूर्यवंशी, हीरो सोनवानी, वीरेंद्र लैहर्षण, अनिल सत्यार्थी, दीपक भूमे उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!