ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की कानूनी लड़ाई पर मंथन

झीरम घाटी मामले में राहुल गांधी से कांग्रेस नेताओं और पीड़ित परिवारों ने मुलाकात की। भूपेश बघेल ने NIA जांच और कोर्ट फैसले के बाद आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की...

रायपुर। झीरम घाटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा की। कांग्रेस नेताओं और पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात कर मामले की जांच, अदालत के फैसले और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर अपना पक्ष रखा। बैठक में करीब 15 लोग शामिल हुए।

बताया गया कि चर्चा के दौरान NIA की जांच से जुड़े पहलुओं और हाल ही में आए अदालत के फैसले पर विस्तार से बातचीत हुई। NIA की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

भूपेश बघेल बोले- फैसले से परिवारों को अपेक्षित न्याय नहीं मिला

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक झीरम घाटी मामले पर चर्चा हुई। बघेल के मुताबिक, पीड़ित परिवारों का मानना है कि अदालत के फैसले से उन्हें अपेक्षित न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब आगे की कानूनी लड़ाई को लेकर उपलब्ध विकल्पों पर विचार किया जाएगा। बघेल के अनुसार, AICC के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

झीरम मामले पर राहुल गांधी से मुलाकात के साथ ही दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की एक अन्य बैठक भी हुई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत से PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की आगे की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, झीरम घाटी मामले को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने झीरम की घटना को बेहद दुखद बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान मामले की जांच में लीपापोती की गई। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दोषियों को सजा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर झीरम मामले को लेकर लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक ने कहा कि पहले कांग्रेस नेता बस्तर को लेकर अलग तरह की तस्वीर पेश करते थे, जबकि अब बड़ी संख्या में लोग बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दोषारोपण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें...