ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव

धमतरी में भारी बारिश के बीच जोरातराई मार्ग पर तेज बहाव में कार बह गई। दो लोगों ने शीशा तोड़कर जान बचाई। गंगरेल समेत कई जलाशयों के गेट खुले है...

कुरुद। धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भखारा क्षेत्र में जोरातराई जाने वाले मार्ग पर एक कार तेज बहाव में फंसकर बह गई। कार में मौजूद दो लोगों ने किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

तेज बहाव के बीच पुल पार करना पड़ा भारी

मिली जानकारी के मुताबिक जोरातराई मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसके बावजूद कार चालक ने वाहन को पुल के रास्ते आगे बढ़ाने की कोशिश की। कुछ दूर पहुंचते ही पानी के दबाव में कार अपना संतुलन खो बैठी और बहने लगी। बहाव में कार कुछ दूरी तक आगे जाने के बाद एक स्थान पर अटक गई। इसी दौरान वाहन में सवार दोनों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कांच तोड़ा और बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।

महानदी किनारे गांवों में भी बढ़ी परेशानी

बारिश के साथ जलाशयों में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। इसके चलते गंगरेल, दुधावा और मुरुमसिल्ली जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी के किनारे बसे दरगहन गांव में भी पानी तेज बहाव के साथ गलियों तक पहुंच गया है। कुछ घरों में पानी घुसने की भी जानकारी सामने आई है। जलाशयों के भराव की बात करें तो गंगरेल में करीब 96.54 प्रतिशत, मुरुमसिल्ली में 99.10 प्रतिशत, दुधावा में 100 प्रतिशत और सोढुर जलाशय में 87.74 प्रतिशत पानी भरा हुआ बताया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है।

प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने उफनती नदियों, नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की सलाह दी है। खासकर पानी के तेज बहाव के बीच किसी भी तरह का जोखिम लेकर वाहन चलाने से बचने को कहा गया है। प्रशासन की टीमें जलस्तर और बारिश की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही हैं। प्रभावित और निचले इलाकों में भी हालात पर नजर रखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...