ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात

रायपुर के बाढ़ प्रभावित भाठागांव और चन्दनीडीह में NDRF-SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 239 लोगों को सुरक्षित निकाला। प्रशासन ने राहत शिविरों में भोजन-पानी की व्यवस्था की...

रायपुर। राजधानी में लगातार बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। भाठागांव, चन्दनीडीह समेत कई क्षेत्रों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें मैदान में उतरी हुई हैं। अब तक भाठागांव और चन्दनीडीह से कुल 239 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

भाठागांव में 54 लोगों को राहत शिविर पहुंचाया

भाठागांव में प्रशासन और नगर निगम की टीमों की मौजूदगी में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। यहां से 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में बनाए गए राहत शिविर में ठहराया गया है। शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, नाश्ता और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा केशरी बगीचा, बीजीआर पेट्रोल पंप और हरिओम नगर क्षेत्र में भी बचाव दल लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

चन्दनीडीह में NDRF ने संभाला मोर्चा

चन्दनीडीह में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए NDRF की टीम लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन के अनुसार यहां से 185 नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। अधिकारियों की निगरानी में प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

काठाडीह समेत कई इलाकों में प्रशासन अलर्ट

बाढ़ प्रभावित दतरेंगा और काठाडीह में भी प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति का जायजा ले रही हैं। काठाडीह में एसडीएम नंद कुमार चौबे, NDRF कमांडिंग ऑफिसर मेजर पवन जोशी और तहसीलदार राममूर्ति दीवान की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में रखी जा रही नजर

प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी लोगों को खतरा महसूस हो रहा है, वहां से उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राहत शिविरों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बचाव अभियान भी लगातार जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!