BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
बिलासपुर: तेज रफ्तार वाहन ने स्विगी बॉय को लिया चपेट में..मौके पर मौत, ड्राइवर व चालक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के नेहरू चौक से मंदिर चौक के बीच भक्त कंवरराम नगर गेट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार वाहन ने रायपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रायगढ़ के खरसिया निवासी हरिशरण जायसवाल के रूप में हुई है, जो कि बिलासपुर में स्विगी पार्सल कम्पनी में काम करता था। हादसे के तुरंत बाद वाहन का चालक घटना स्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक तथा उसके हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है।



















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
