BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राझीम तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, शराब के नशे में तालाब में लगाई छलांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार पारा स्थित राझीम तालाब में एक हादसा सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक अधेड़ व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक पहले तालाब के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक उठा और तालाब में कूद गया। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण तत्काल तलाश नहीं की जा सकी। सुबह तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने सकरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF की टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सकरी निवासी भुजबळ दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...