BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: बीएमओ सहित 7 डॉक्टरों को जारी हुआ शो काज नोटिस…बिना सूचना ड्यूटी से थे नदारद, पढ़िए पूरी खबर …….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) संभागायुक्त डॉ. महादेव कावरे ने कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. एन गुप्ता समेत सात डॉक्टरों को शो-काज़ नोटिस जारी किया है। 21 सितंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान ये सभी चिकित्सक ड्यूटी से गायब पाए गए। जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कोटा विकासखंड के विभिन्न गांवों में डायरिया, मलेरिया और डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है। प्रशासन इन मौसमी बीमारियों की रोकथाम और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्रयासरत है, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति ने इस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की है। कमिश्नर के नोटिस में यह भी बताया गया है कि उपस्थिति पंजी की जांच के दौरान इन डॉक्टरों के हस्ताक्षर नहीं मिले और केंद्र से अनुपस्थिति की कोई सूचना भी प्राप्त नहीं हुई। इस स्थिति के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ा, जो चिकित्सकों की लापरवाही का संकेत है। शो-काज़ नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इन डॉक्टरों को नोटिस जारी कर उनसे 5 दिनों के भीतर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि नियत समय पर उत्तर नहीं मिलता है, तो एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। इन चिकित्सकों में डॉ. एन गुप्ता के अलावा डॉ. ए साय, डॉ. पी जोगी, डॉ. आर सैमुअल, डॉ. ए झा, डॉ. आर तिवारी और डॉ. एस पुनिया शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....