BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महापौर पूजा विधानी ने किया वार्डों का निरीक्षण, दी सुधार के निर्देश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 54, 55 और 58 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़कों, नालियों और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नलों से पानी बहते हुए देखकर महापौर ने जोन कमिश्नर को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड क्रमांक 55 में नाली की ऊँचाई अधिक होने के कारण घरों की पानी निकासी बाधित हो रही थी, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई थी। इस पर महापौर ने नाली की लेबलिंग और सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर विधानी ने अधिकारियों को चेताया कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध हों और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...