ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

VIDEO! डायल 112 के आरक्षक ने युवक की कर दी जमकर पिटाई, विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, मस्तुरी क्षेत्र की घटना, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां 112 के आरक्षक द्वारा पीटे गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में अपनी मां से विवाद कर रहा था, इस दौरान पहुंचे 112 ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा में शनिवार को रात 9 बजे सतीश खरे नाम का युवक शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां से लड़ाई करने लगा। मां ने इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची 112 को देखते ही युवक हंगामा मचाने लगा, जिससे 112 के आरक्षक ने गुस्से में आकर युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही इस मामले को लेकर आरक्षक पिटाई नहीं करने की बात कह रहा है। इस मामले में युवक सही है या फिर 112 का आरक्षक….. यह जांच का विषय है, आधिकारिक जांच के बाद ही यह मामला स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...