Raftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: स्वास्थ्य मंत्री ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी का किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर हो सकता हैं लोकार्पण, पढ़िए पुरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को सिम्स के विस्तार के तहत कोनी में बन रहे मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक सभी निर्माण, खरीद और भर्ती कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। मंत्री ने अस्पताल भवन और उपलब्ध सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। अस्पताल में गंभीर रोगों के इलाज के लिए 240 बेड की सुविधा होगी। नए मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में ग्राउंड फ्लोर सहित 10 मंजिलें होंगी। मंत्री ने सभी मंजिलों पर स्थित सुविधाओं और मशीनों का निरीक्षण किया। इस अस्पताल में छह विशेषज्ञ विभाग नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं।

भवन का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जबकि उपकरणों की खरीद केन्द्रीय सरकार की एजेंसी हाईट्स द्वारा की जा रही है। मंत्री ने अस्पताल शुरू होने से पहले फायर ऑडिट और लिफ्ट ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में रेडियोलॉजी और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। पहले और दूसरे मंजिल पर ओपीडी, तीसरी मंजिल पर प्रशासनिक भवन, चौथी मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर और कैथलैब तथा पांचवीं मंजिल पर सर्विसेस की व्यवस्था होगी। छठे से दसवें मंजिल तक मेडिकल वार्ड की सुविधा होगी। श्री जायसवाल ने अस्पताल में ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि प्रारंभिक कमियों को समय पर सुधारा जा सके। उन्होंने समीप में निर्माणाधीन कैंसर इंस्टीट्यूट भवन की जानकारी भी ली और इसे मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिम्स का नया भवन भी इसी परिसर में बनेगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने 700 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...