ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर सेंट्रल जेल में गढ़े जा रहे ‘इको-फ्रेंडली गणेश’, कैदियों ने दिखाई कला और आत्मनिर्भरता की राह……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव की रौनक नजर आने लगी है। हर जगह गणपति बप्पा की मूर्तियां सज रही हैं। लेकिन इस बार एक पहल खास है— रायपुर सेंट्रल जेल के कैदी खुद गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं। यह न केवल कला का प्रदर्शन है, बल्कि आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक संदेश का उदाहरण भी है। गणेशोत्सव पर शहर भर में प्रतिमाओं की बिक्री आम है। लेकिन रायपुर सेंट्रल जेल के कैदियों ने इसे खास बना दिया है। कैदियों ने मिट्टी, तुलसी और गोबर से पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन मूर्तियों को आज से जेल एम्पोरियम में बिक्री के लिए रखा गया है। खास बात यह है कि इन्हें आजीवन कारावास की सजा काट रहे छह कैदियों— भोजराम, सुजीत, खेलन, भेषन, दीपक और हेमंत ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार किया है।जेल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की रचनात्मक पहल न केवल कैदियों को हुनरमंद बना रही है बल्कि उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता का रास्ता भी खोल रही है। लोग भी इन प्रतिमाओं को खरीदकर गणेशोत्सव की तैयारियों के साथ-साथ कैदियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...