ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: प्रत्येक गांव की गतिविधियों को थाना एवं तहसील तक पहुंचाएंगे कोटवार, थाना प्रभारी और तहसीलदार की उपस्थिति में हुई बैठक, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन थाना परिसर में किया गया। इस मीटिंग में सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मीटिंग में आगामी नवरात्रि पर्व, दशहरा, दीपावाली और ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनज़र चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने सभी ग्राम कोटवारों को निर्देशित किया कि वे गांव में हो रही गतिविधियों की तत्काल सूचना थाना और तहसील कार्यालय को दें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई अप्रिय घटना न हो, कोटवारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को यह भी बताया कि थाना और तहसील कार्यालय में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। ग्राम कोटवारों ने इस दिशा में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अपने कर्तव्यों को निभाने का आश्वासन दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...