BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NEET-JEE की तैयारी के लिए शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, कलेक्टर और एसएसपी ने बढ़ाया हौसला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना अब आसान होगा। एनटीपीसी सीपत ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के चयनित 100 विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कराई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अगस्त को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह मौजूद रहे। एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को ‘संकल्प’ की शुरुआत के साथ बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

100 विद्यार्थियों का हुआ चयन……

‘संकल्प’ के लिए शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया गया है। कक्षा 11वीं और 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। चयनित विद्यार्थी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत, शासकीय हाईस्कूल दर्राभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत से हैं। कोचिंग सप्ताह में चार दिन आयोजित होगी। प्रत्येक दिन तीन घंटे की कक्षा में विद्यार्थियों को भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की तैयारी कराई जाएगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित मार्गदर्शन मिलेगा।

कलेक्टर बोले: मेहनत और संकल्प से हासिल करें लक्ष्य!

मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘संकल्प’ शिक्षा और सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभव और शैक्षणिक यात्रा से जुड़े संघर्षों के बारे में बताते हुए लगातार मेहनत करने और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधनों की सीमाओं के बावजूद आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा पैदा करते हैं, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एसएसपी ने कहा…मौके का पूरा लाभ उठाएं!

एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने ‘संकल्प’ को सराहनीय सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी का अवसर मिलना बड़ी बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का पूरी गंभीरता से लाभ उठाने और अपनी मेहनत से माता-पिता, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी के गीत में शामिल ‘ज्योति किरण’ के भाव का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को स्वयं आगे बढ़ने के साथ समाज के लिए भी प्रेरणा और प्रकाश का स्रोत बनने के लिए प्रेरित किया।

NTPC बोला…बेहतर डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना लक्ष्य!

एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना एनटीपीसी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ एनटीपीसी सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘संकल्प’ के जरिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर इंजीनियर और डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कलेक्टर और एसएसपी के मार्गदर्शन एवं सुझावों के लिए आभार भी जताया।

प्रवेश परीक्षा के बाद चुने गए 100 होनहार……..

मानव संसाधन प्रमुख बी.बी. पात्रा ने बताया कि कलेक्टर द्वारा दिए गए सुझाव के बाद ‘संकल्प’ योजना को मूर्त रूप दिया गया। इसके तहत आसपास के शासकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 11वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से कक्षा 11वीं और 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया गया। उद्घाटन समारोह में चयनित विद्यार्थियों के लिए नियुक्त फैकल्टी भी मौजूद रही। फैकल्टी ने विद्यार्थियों को कोचिंग की कार्ययोजना, कक्षा संचालन और आवश्यक नियमों की जानकारी दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को...