BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात; फावड़ा मारकर कलयुगी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मन्नाडोल क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को खून से सना फावड़ा लेकर घूमते और लोगों को डराते-धमकाते देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। घर के भीतर एक वृद्ध व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी, जिनका सिर बुरी तरह कुचला गया था। मृतक की पहचान मनराखन ध्रुव उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बेटे नीतू ध्रुव उम्र 40 वर्ष पर है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और वह अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता था। आशंका है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया। थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ और क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य बताया जा रहा है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसी दर्दनाक घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...