ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सरस्वती साइकिल योजना के तहत हाईस्कूल दर्राभाठा में हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम, 41 बालिकाओं को मिली साइकिल, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विकासखंड के ग्राम दर्राभाठा के हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेष यादव, भाजपा नेता मन्नू सिंह ठाकुर, हरिशचंद्र श्रीवास, हरिकेश गुप्ता, शाला विकास समिति के अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, सरपंच पीतांबर सिदार, अर्जुन शर्मा, रिज बाई नवरंग और कांग्रेस नेता उमेश कश्यप शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान 41 बच्चियों को नई साइकिलें वितरित की गईं, जिससे बच्चियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दिलेंद्र कौशिल, अभिलेष यादव और तुषार चंद्राकर ने संयुक्त रूप से कहा कि यह योजना 2004-05 में भाजपा की सरकार द्वारा डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले कई बच्चियाँ दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ देती थीं, लेकिन अब वे नियमित रूप से स्कूल आ रही हैं। इस योजना ने बच्चियों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में प्राचार्य सुजय कुमार शरण, शिक्षक विनय कश्यप, श्री देवांगन और श्री भारद्वाज उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...