ChhattisgarhRaftaar News Cg

हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान 12 वर्षीय छात्र की डूबकर मौत…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कार्तिक स्नान के दौरान मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोरबा जिले की हसदेव नदी में स्नान करते समय 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती करण घाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखिल अपने दो दोस्तों के साथ हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान वह चुंबक से नदी में सिक्के तलाश कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया। तैरना न आने के कारण वह डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घबराकर घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी हर्ष कुमार ने बताया कि निखिल को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस और नगर सेवा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही निखिल के शव को नदी से बाहर निकाल लिया। मृतक निखिल कक्षा 6 का छात्र था। बताया गया कि वह और उसके दोस्त नदी में चुंबक डालकर पैसे तलाश कर रहे थे और कम पानी समझकर गहराई की ओर चले गए। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...