BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर: 2 आरोपियों के घर अवैध इमारती लकड़ियों की ढेर, कोटा थाना क्षेत्र का मामला, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा पुलिस ने ग्राम लमकेना में अवैध इमारती लकड़ी बरामद की है। बुधवार को थाना कोटा पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संजय खांडे और सुरेश खांडे के घर पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सुरेश खांडे के घर से 107 नग सागौन और साल की लकड़ी, साथ ही पल्ला पटिया, सिलपट और सागौन से बनी तीन कुर्सियां, एक सोफा और एक टी टेबल बरामद किया गया। वहीं संजय खांडे के घर से 166 नग सागौन बीजा साल की लकड़ी से बना पल्ला पटिया, खुरा, सिलपट और अन्य सामान जप्त किया गया। पुलिस ने जप्त की गई लकड़ी को वन विभाग को विधिवत सुपुर्द कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
