BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
VIDEO! बिलासपुर में फिर हुई उठाईगिरी: आलू-प्याज का भाव पूछने गए व्यपारी का 2.50 लाख हुआ पार, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के व्यापार विहार क्षेत्र में एक आलू-प्याज के थोक व्यापारी के साथ ढाई लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात हुई है। यह घटना गुरुवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास की है, जब महामाया प्याज भंडार के संचालक नारायण दास उर्फ निक्कू श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी में आलू और प्याज के भाव पूछने के लिए पहुंचे थे।
सूत्रों के अनुसार निक्कू ने अपनी एक्टिवा वाहन में ढाई लाख रुपए से भरा बैग लटकाकर दुकान के भीतर प्रवेश किया। जैसे ही वह व्यापारी से भाव पूछने लगे, तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और अचानक निक्कू की एक्टिवा से बैग चुरा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
