ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग शादीशुदा महिला से किया गैंगरेप, विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या; 24 दिन बाद नाले से मिला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने गैंगरेप के बाद मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। घटना के 24 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ है। मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मृतका 28 जुलाई को घर से राशन लेने सोसाइटी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की और 1 अगस्त को पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के अफेयर की जानकारी जुटाई, जिसके बाद गांव के ही उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उमेंद्र ने महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और पास के जंगल ले गया। वहां पहले से मौजूद दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। लंबे समय तक पानी में रहने से बोरी फट गई और शव सड़-गलकर कंकाल में बदल गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया। पहचान कपड़ों और गहनों के आधार पर की गई, जिसे मृतका की बेटी ने पुष्ट किया। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी उमेंद्र और उसके साथी संतराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी गुलाम सिंह की तलाश जारी है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी जब्त की गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...