ChhattisgarhSipat

सीपत: विधायक लहरिया के प्रयासों से सीपत क्षेत्र में हो रहा विकास कार्य, तीन गांवों में 18 लाख के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, भूमिपूजन में केंवट समाज ने जताया आभार, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों बनियाडीह, लुतरा और खम्हरिया में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भूमि पूजन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक ने 18 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की।

जिसमें बनियाडीह में 3 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण, लुतरा में 5 लाख रुपए की लागत से दादी अम्मा दरगाह परिसर में शेड निर्माण, खम्हरिया में 5 लाख रुपए की लागत से केंवट समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण और माता चौरा से सतनामी मोहल्ले तक 5 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्रामवासियों ने इन विकास कार्यों की सराहना की। केंवट समाज के सदस्यों ने सामुदायिक भवन निर्माण को बेहद आवश्यक बताया और विधायक लहरिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक लहरिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मेरे प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम में खम्हरिया सरपंच गुलाब बाई कंवर, बनियाडीह सरपंच महेन्द्र कश्यप, पूर्व सरपंच मोहनलाल पाटनवार, प्रमोद जायसवाल, अब्दुल वहाब, इशाक खान, राम कुमार कैवर्त, अहमद मोमिन, वीरेंद्र लैहर्षण, देशभक्त लहरे, फिरोज खान, जौहर अली, शेषनारायण साहू, महावीर कश्यप, दीपक साहू साहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...