ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रधान पाठक की हैवानियत, दूसरी कक्षा की बच्ची को बेरहमी से पीटा, पैर टूटा, तीन दिन से अस्पताल में भर्ती……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर ज़िले से शिक्षक की हैवानियत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक पाठशाला कंजिया के प्रधान पाठक हेरालुयूस एक्का पर दूसरी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा का नाम ललिता यादव बताया जा रहा है। मामूली सी बात पर शिक्षक ने इतनी मारपीट की कि मासूम का पैर फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पिछले तीन दिनों से इलाजरत है। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पंचायत स्तर पर बैठक कर मामला रफा-दफा करने की कोशिश हुई और इलाज के लिए मात्र 13 हजार रुपये दिए गए। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्ची को हेड मास्टर ने डंडे से इतना मारा कि वह चलने-फिरने लायक भी नहीं रही। अब निजी चिकित्सालय में उसका इलाज कराया जा रहा है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान है। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर तक पहुंचाई गई, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन अब तक दोषी प्रधान पाठक हेरालुयूस एक्का के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों से अभिभावकों में भय का माहौल बनता है और वे बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!