BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझी..जमीन विवाद बना खूनी वारदात की वजह, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरदुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के बहन के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 जून 2025 को सामने आई थी, जब ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। महिला की पहचान कुंवरिया बाई बघेल पिता समेलाल उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार कुल्हाड़ी से सिर और गले पर वार कर महिला की हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा और थाना प्रभारी कोटा तत्काल मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका अविवाहित थी और गांव में अकेले निवास करती थी। उसके पास खुद की और पिता की मिलाकर लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि थी, जिससे उसकी आजीविका चलती थी। जमीन का बंटवारा न होने के कारण मृतका का अपनी बहनों के परिजनों से विवाद चल रहा था। संदेह के आधार पर पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि मृतका के बहन का बेटा सौखी नवरंग उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुरदुर अपनी बड़ी मां से जमीन को लेकर काफी समय से नाराज था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह अपनी बड़ी मां से पिछले कुछ वर्षों से बातचीत बंद किए हुए था और जमीन में हिस्सा न मिलने की रंजिश में उसने मौका देखकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सौखी नवरंग पिता भगत राम नवरंग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...