VIDEO! सीपत: 2 बच्चों का पिता फांसी लगाकर कर रहा था आत्महत्या, 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल….परिजनों ने कहां धन्यवाद 112, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र में रविवार को बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे व्यक्ति को 112 की टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल पहुंचकर सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया है, जहां युवक को अभी स्वस्थ्य बताया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाने के डायल 112 में पदस्थ आरक्षक संजय बिश्वास व चालक सुनील काछी रविवार को ड्यूटी पर थे, इसी दौरान उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे व्यक्ति की पत्नी द्वारा इवेंट प्राप्त हुआ की प्रगति नगर सीपत स्थित मकान में सुभाष सूर्यवंशी पिता कन्हैया सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर लिया है और अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 में ड्यूटी में तैनात आरक्षक व चालक घटनास्थल पहुंचें, जहां छत में लगे टीन को तोड़कर अंदर घुसे और सुभाष को बाहर निकाले, जब तक सुभाष की स्थिति बिगड़ चुकी थी। जिसे लेकर तुरंत सिम्स के लिए रवाना हुए, सिम्स में भर्ती सुभाष की हालत अभी स्वस्थ्य बताई जा रही है। वही 112 की टीम को उसकी पत्नी ने बताया कि पति-पत्नी का आपस में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद से नाराज सुभाष फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। उसकी पत्नी ने यह भी बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक 5 साल का, वही दूसरा 3 साल का हैं। सुभाष के परिजनों ने डायल 112 की टीम को तत्काल सेवा देने के लिए धन्यवाद कहां हैं।
