ChhattisgarhRaftaar News Cg

महिला & नवजात की मौत: दाई का आरोप! नर्सों के द्वारा बेरहमी से पेट दबाते ही बच्चे की मौत..रोता रह गया परिवार, पढ़िए पूरी खबर…….

अम्बिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत की घटना के बाद अस्पताल में भारी हंगामा मच गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती और गर्भवती महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ निवासी महिला को 9 सितंबर की रात शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसव के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में भेजा गया था। परिजनों का कहना है कि महिला पूरी तरह स्वस्थ थी और केवल प्रसव के लिए अस्पताल में भेजी गई थी। पीड़िता के साथ रही फूलमती, जो एक दाई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव कराती हैं, ने आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सों ने एक बॉटल चढ़ाने के बाद महिला के पेट को बेरहमी से दबाया। इसके परिणामस्वरूप महिला चिल्लाई और जब फूलमती ने नर्सों से ऐसा करने से मना किया, तो नर्सों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया। फूलमती का कहना है कि पेट को बार-बार दबाने के कारण महिला के मुंह से खून निकलने लगा और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने चिकित्सकों से ऑपरेशन की मांग की थी, लेकिन डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी पर जोर दिया। इस वजह से पहले बच्चे की मौत हो गई और बाद में महिला की भी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में अस्पताल की लापरवाही की जांच की मांग की है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर्या ने बताया कि महिला को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया था। उनका कहना है कि महिला की बच्चेदानी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बच्चे की मौत हो गई और बाद में महिला की भी मृत्यु हो गई। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी जुटाने की बात की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!