Raftaar News Cg

 25 को मस्तूरी विधानसभा पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा, रिसदा से शुरू होकर सीपत में होगी समाप्त….!! भ्रष्ट भूपेश सरकार को बदलने का समय: डॉ. बांधी….??

बिलासपुर:- मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने 25 सिंतबर को मस्तूरी विधानसभा में होने वाली प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के सम्मेलन में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील मस्तूरी वासियों से की हैं। उन्होंने समाज प्रमुखों एंव ग्रामीणों से आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आग्रह किया और सभी से निवेदन व अपील की है कि परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकल रही हैं। कांग्रेस की सरकार को बदलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना हैं और भ्रष्ट भूपेश के कुशासन को खत्म करना है, परिवर्तन यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या यह बता रही है, कि अब भूपेश सरकार का अंत निश्चित है, इस सरकार ने पांच सालों के शासन के दौरान राज्य के नागरिकों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया है। सरकार ने कर्ज के बोझ को और भी भारी बना दिया है, छत्तीसगढ़ की जनता पर 82000 हजार करोड़ का कर्ज लाद दिया है, भ्रष्ट भूपेश सरकार ने सुशासन के नाम पर योजनाओं का केवल दुरुपयोग किया है। इस सरकार ने बाहरी एजेंसियों को रेत की ट्रांसपोर्टिंग, रेडी टू ईट की अनुमति दी, जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को नुकसान हुआ है। रेडी टू ईट का ठेका बाहरी एजेंसी को देकर सरकार ने महिला समूहों को ठगा है। हजारों महिलाओं को बेरोजगार बनाया है। 5 सालो में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को असुरक्षित और अपराध का गढ़ बना दिया, यहां हत्या, लूटपाट, और नशीली दवाइयों का बढ़ते कारोबार से आम लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है।

भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश का तासीर ही बदल दिया है:-

पुलिस रौब दिखा कर मोटर साइकिल छोटे वाहन चालकों से व्यवस्था बजाय वसूली का काम कर रही है, युवा वर्ग परेशान है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधो को लेकर 25 तारीख को मस्तूरी विधानससभा के खैरा जयरामनगर स्टेडियम में परिवर्तन यात्रा का सभा होना है, जिसमे केंद्रीय जनजातीय मामलों और जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होने साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के शामिल होने की संभावना है।

रिसदा से शुरू होकर सीपत में समाप्त होगी परिवर्तन यात्रा:-

25 तारीख को परिवर्तन यात्रा जांजगीर-चांपा से होते हुए दोपहर 3:00 बजे मस्तूरी विधानसभा के रिसदा में प्रवेश करेगी, जो स्वागत सभा के उपरांत बाइक रैली के रूप में खैरा जयरामनगर स्टेडियम पहुंचेगी, जहां विशाल सभा आयोजित होगी। इसके उपरांत गतौरा अटल चौक पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत कार्यक्रम है, तत्पश्चात सीपत में रात्रि विश्राम व सुबह समाज प्रमुखों से चर्चा प्रेस वार्ता के बाद परिवर्तन यात्रा बेलतरा विधानसभा के लिए रवाना हो जायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...