Raftaar News Cg

हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का सालाना उर्स का हुआ समापन, जुटे हजारों जायरीन

कुल की फातेहा में देश की एकता, अखंडता के लिए मांगी दुआ,उठे हजारों हाथ व लबों ने आमीन की सदा बुलंद की

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सूफी- हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के पांच दिवसीय 64 वां सालाना उर्स का मंगलवार को कुल की फातेहा के बाद समापन हुआ। जंहा 11 से 15 तक आयोजित शहंशाहे छत्तीसगढ़ के सालाना उर्स में हर जाति के लोग देश के कोने-कोने से पहुंचे। उर्स के दौरान तकरीर,मुशायरा, नात, कव्वाली का आयोजन किया गया। उर्स के अंतिम दिन सुबह 8 बजे कुरआन खानी के बाद दस्तारबंदी की गई। इसके बाद कव्वाल ने रंग की महफ़िल में अपना कलाम प्रस्तुत किया सुबह 11:30 बजे मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु मौलाना हजरत अल्लामा मौलाना राशिद मक्की मिंया साहब किबला किछौछा शरीफ (उप्र) ने कुल की फातेहा पढ़ी और दुआ मांगी। हजरत मक्की मियां साहब ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने तथा अनेक से एक बनकर रहने की दुआ मांगी। इस दौरान हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरगाह की ओर दुआ के लिए उठे हजारों जायरीनों ने हाथ उठाकर अपने लबों से सुम्मा आमीन की सदा बुलंद की। धर्मगुरु ने उर्स में आए हुए लोगों की सेहत, कामयाबी व बेहतर भविष्य की कामना करते हुए सभी के सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर खादीम हाजी अब्दुल जाकिर नंनकी बाबा,शेर मोहम्मद, हाजी शरीफ साहब,हाजी साबिर खान, मोहम्मद उस्मान खान, मोहम्मद इकबाल हक़, मोहम्मद नजीर हुसैन,कासीम अंसारी,अब्दुल गफ्फार,इस्माइल खान,अब्दुल शहनावाज स्थानीय व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

देश के कोने-कोने से आए जायरीन शामिल हुए

कुल शरीफ के फातेहा के बाद समापन हुआ। इस दौरान कुल शरीफ की फातेहा में प्रदेश के साथ ही उप्र, बिहार,झारखंड, बंगाल,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश उड़ीसा के अलावा रायपुर, बिलासपुर,कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा सहित देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या जायरीन लुतरा शरीफ आकर उर्स में शामिल हुए । कार्य करने वालों का दरगाह की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन एंव पत्रकार समाज के पदाधिकारियों ने अपने कार्य किये गये।

जायरीनों के लिए जमजम आनासागर गेस्ट हाउस लगंर की व्यवस्था की

पूरे उर्स के दौरान 5 दिनों से सुबह नास्ता लंगर भोजन दोपहर एंव रात्रि में वितरण संचालन मोहम्मद आरिफ सेठ जमजम व आनासागर गेस्ट हाउस की ओर से भी 5 दिनों तक जायरीनों के लिए लंगर बांटने का इंतजाम किया गया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...