BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती: एक दिन में 100 से अधिक चालान; पिछले माह 1177 उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य; नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को चलाए गए अभियान में एक ही दिन में 100 से अधिक नियम उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि पिछले एक माह में ऐसे 1177 ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में आवागमन को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से ऑटो चालकों के विभिन्न संघों और संगठनों के साथ लगातार बैठकें कर उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यूनिफॉर्म पहनना होगा अनिवार्य……..

यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही वाहन संचालन करें, ताकि उनकी अलग पहचान सुनिश्चित हो सके। पुलिस का कहना है कि किसी विवाद, दुर्घटना या आपराधिक गतिविधि की स्थिति में चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी। ऑटो यूनिफॉर्म तैयार कराने के लिए चालकों की मांग पर उन्हें सात दिन का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई चालक अब भी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामलों को न्यायालय भी भेजा जा रहा है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी……

यातायात पुलिस ने बताया कि कुछ ऑटो चालक शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में भी पेश किया जाएगा।

आईटीएमएस और नेक्स्ट जेन एम-परिवहन से निगरानी…….

पुलिस के अनुसार, ऑटो चालकों की गतिविधियों पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, नेक्स्ट जेन एम-परिवहन प्रणाली के जरिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि…….

यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें और महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। यातायात पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...