ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत..बकरा भात खाकर लौट रहे थे, हुआ हादसा..गांव में पसरा मातम!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करतला थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों दादर बस्ती निवासी बाइक से कोटमेर रामपुर से बकरा भात खाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सकदुक्ला क्षेत्र के पास उनकी बाइक अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग करीब 10 फीट दूर जा गिरे। मौके पर ही रामायण सिंह राठिया (43) और सादराम राठिया (48) की मौत हो गई, जबकि सुख सिंह राठिया (40) को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार और दिहाड़ी मजदूर थे। हादसे के बाद पूरे दादर गांव में मातम पसरा हुआ है। दो शवों का पोस्टमार्टम करतला में, जबकि एक का जिला अस्पताल कोरबा में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को गांव लाकर एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...