BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में दिनदहाड़े हत्या की वारदात, पुलिस के कब्जे में आया आरोपी, और भी है मामले दर्ज, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के पुराना बस स्टैण्ड में 25 अगस्त 2024 की रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक राहुल सिंह चौहान की हत्या शराब की टूटी शीशी से की थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरिश सिंह चौहान ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने राहुल सिंह चौहान की हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद आरोपी की पहचान में कठिनाई हुई।

बिलासपुर की सायबर टीम ने धुंधले सीसीटीवी फुटेज का स्क्रेच तैयार कर आरोपी की पहचान में सहायता की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की त्वरित जांच के निर्देश दिए और एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने रायपुर, भाठापारा और बिलासपुर के संभावित ठिकानों पर आरोपी की खोजबीन की। आखिरकार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल बिलासपुर में आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक ठाकुर उर्फ बाबा उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास बहतराई चौक थाना सरकंडा, बिलासपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने शराब के पैसे को लेकर विवाद के बाद राहुल सिंह चौहान की हत्या की और टूटी शराब की शीशी को घटनास्थल पर छोड़ दिया। इसके अलावा दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पर थाना सरकंडा में भी एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी ने शराब के पैसे की मांग की और पैसे न देने पर प्रार्थी अभिषेक सिंह पर धारदार वस्तु से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...