BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, जबरन शादी करने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नरेश कुमार भारद्वाज (23 वर्ष) है, जो ग्राम दर्राभाठा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ अन्य संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब तमिलनाडु के ऊटी (जिला निलगिरीस) थाने से शून्य पर दर्ज एफआईआर की कॉपी सीपत थाने पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नरेश कुमार ने पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद उसे बहला-फुसलाकर ग्राम दर्राभांठा के दुर्गा मंदिर में जबरन शादी कर ली। इसके बाद वह नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे अपने साथ ऊटी ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के ‘महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति’ के निर्देशों के तहत सीपत पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित बरामद किया। जांच में नाबालिग के शारीरिक शोषण की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 137(2) और 64(2)(एम) जोड़ते हुए आरोपी नरेश कुमार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...