ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने कहा..उतारा के लिए पिया शराब, स्कूल मजबूरी में आना पड़ा, डीईओ ने किया निलंबित, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा शराब पीकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। यह घटना लखनपुर ब्लॉक के लब्जी प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को घटी। शिक्षक पौलुस तिर्की नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शिक्षक पौलुस तिर्की शराब के प्रभाव में बच्चों को पढ़ा रहे थे। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से बातचीत में तिर्की ने स्वीकार किया कि उन्होंने शराब पी थी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पहले से शराब पी थी और स्कूल आने से पहले उसे “उतारने” के लिए थोड़ी और पी ली। उनका यह बयान भी सामने आया कि एक शिक्षक को प्रशिक्षण में जाना था, इसलिए उन्होंने स्कूल आना तय किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने बीईओ प्रदीप राय को तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रधान पाठक ने शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि की। इसके बाद सरगुजा के डीईओ अशोक सिन्हा ने तिर्की को निलंबित कर दिया। उनके इस व्यवहार को अशिष्ट और अशोभनीय मानते हुए निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय उदयपुर तय किया गया है। लब्जी प्राथमिक शाला में विशेष जनजातीय समुदाय के 38 बच्चे पढ़ते हैं और मंगलवार को शिक्षक के नशे में होने के कारण ये बच्चे अकेले पढ़ाई के लिए मजबूर हुए। शिक्षक ने अपने बयान में स्वीकार किया कि प्रशिक्षण में उन्हें शराब पीकर स्कूल न आने की सलाह दी गई थी, और उन्होंने अपने कार्य को गलत ठहराया।

Video: सौजन्य दैनिक भास्कर…..

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...