ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, 6 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे (29) के रूप में हुई है। उनका शव घर के बिस्तर पर मिला। मृतका के पति राजू (मजदूर) ने बताया कि वह शाम को काम से लौटे तो प्रतिमा बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। पहले सो रही समझा, लेकिन जगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। उसी शाम मायके पक्ष को सूचना दी गई। अगली सुबह मायके पक्ष सिंधौरा पहुंचा और मौत को लेकर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रतिमा, राजू की दूसरी पत्नी थीं और शादी को महज छह महीने हुए थे। इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था। थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...