BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: जमानत मिलते ही बलात्कार का आरोपी पहुंचा पीड़िता के घर, जान से मारने धमकी देते बच्चे की कर दी पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बलात्कार के आरोपी ने जमानत मिलने के बाद पीड़िता के घर में घुसकर उसे और उसके ढाई वर्षीय बच्चे को धमकी दी और मारपीट की। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 7 सितंबर 2024 की रात लगभग 08 बजे किशन पटेल ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे बलात्कार के केस को वापस लेने की धमकी दी। आरोपी ने न केवल पीड़िता को धमकाया, बल्कि उसके ढाई वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट की, जिससे बच्चे के गुप्तांग में चोटें आईं। पीड़िता जो आरोपी की धमकियों से भयभीत थी, अपने घर से बाहर निकलकर अपनी सहेली के घर चली गई और बच्चे को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने आरोपी किशन पटेल को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(5), और 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...