ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, कैश कलेक्टर को अगवा कर खाई में फेंका, साजिश महीनों पहले रची गई……

जांजगीर-चाम्पा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हुई 20 लाख से ज्यादा की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि महीनों की रेकी और सटीक प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने कैश कलेक्टर की गतिविधियों और रूट की पूरी जानकारी पहले से जुटा रखी थी। 9 जनवरी 2026 को अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा के सुपरवाइजर हरीश देवांगन सक्ती से 20.18 लाख रुपये कलेक्ट कर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने मिर्च पावडर झोंककर नकदी लूटी और उन्हें जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए, जहां खाई में धक्का देकर फरार हो गए। हरीश पूरी रात खाई में फंसे रहे और सुबह ग्रामीणों ने बचाया। पुलिस की सायबर टीम ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 13.75 लाख नकद, कार, हथियार और मोबाइल बरामद किए हैं। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ लूट नहीं, बल्कि अपहरण और हत्या के प्रयास का भी है। फिलहाल आगे की जांच जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...