BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में 15% जनसंख्या यादव समाज के बावजूद नहीं मिल रहा उचित प्रतिनिधित्व, महामंत्री से मिले समाज के कार्यकर्ता, व्यवसायिक आयोगों सहित निगम मंडलों में नियुक्ति की मांग, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में एकदिवसीय दौरा किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के नेतृत्व में समाज के कार्यकर्ताओं ने श्री रोहरा से सौजन्य मुलाकात की और समाज की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य की 15% जनसंख्या यादव समाज की है। यह पिछड़ा वर्ग में साहू समाज के बाद दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाली जाति है। इसके बावजूद जनसंख्या के अनुरूप यादव समाज को निगम मंडल और अन्य व्यवसायिक आयोगों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। विशेष रूप से, गौ सेवा आयोग और दुग्ध महासंघ जैसे यादव समाज से संबंधित आयोगों में अन्य समाज के लोगों की नियुक्ति की जाती है, जो यादव समाज के साथ न्यायसंगत नहीं है। झेरिया यादव समाज ने प्रदेश सरकार से मांग की कि गौ सेवा आयोग में यादव समाज के लोगों की नियुक्ति की जाए और अन्य निगम मंडलों में भी यादव समाज को जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। इस मुलाकात में प्रमुख रूप से आर डी यादव, ओंकार यादव, राम यादव, लतेलू राम, कमल यादव, शंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, महेश यादव, पुनिराम यादव, जवाहर यादव, नंद लाल यादव, जय सिंह यादव, सुखचंद यादव, राजेश यादव, गोविंद यादव, नारायण यादव, दिनेश यादव, मालिक राम यादव, विजय यादव, रामप्रकाश यादव, संतोष यादव, प्रकाश यादव, आकाश यादव, त्रिभुवन यादव, सैलाना यादव, दीपा यादव, शारदा यादव, उर्वशी यादव, अनीता यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...