ChhattisgarhRaftaar News Cg

हत्या के आरोप में SDM करुण डहरिया गिरफ्तार; सरकार ने किया निलंबन!

रायपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में एक आदिवासी किसान की पिटाई से मौत के मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी कुसमी एसडीएम करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर तय किया गया है। इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। यह घटना 15–16 फरवरी की दरमियानी रात बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के कुसमी ब्लॉक स्थित हंसपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम करुण डहरिया अवैध बॉक्साइट खनन की जांच के लिए प्राइवेट वाहन से कुछ निजी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि सरना क्षेत्र के पास उन्होंने तीन ग्रामीणों को रोककर उनसे पूछताछ की और बिना ठोस जांच के अवैध खनन का आरोप लगाते हुए रॉड, डंडे और लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 62 वर्षीय रामनरेश राम की मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय अजीत उरांव और 20 वर्षीय आकाश अगरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों के मुताबिक, वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और बिना किसी वैध कारण के पीटा गया। पीड़ितों के बयान के आधार पर राजपुर थाने में एसडीएम करुण डहरिया सहित उनके साथ मौजूद विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजिल कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सरकार ने इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...